सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक विवाह भवन में सोमवार से सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण में सेविकाओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र के बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था में देखभाल सहित उसके पठन-पाठन से संबंधित टिप्स बताये. बच्चों से संबंधित पोषण विषय पर मौखिक रूप से भी चर्चा करते हुए समझाया गया. इसमें मुख्य रूप से बच्चों के पोषण से संबंधित पोषण युक्त भोजन बच्चों के सही देखभाल, बीमार की स्थिति में बच्चों के देखभाल आदि मुख्य बिंदु थे. बताया जाता है कि यह प्रशिक्षण गैर आवासीय है. प्रशिक्षण में विभिन्न सेक्टर के एलएस के द्वारा सेविकाओं को प्रशिक्षित किये जा रहे हैं. सोमवार को प्रशिक्षण का आरंभ प्रार्थना व बाल गीतों से किया गया. मौके पर एलएस द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत सेविकाओं का प्री टेस्ट भी लिया जाएगा. ताकि वह अपने-अपने केंद्रों पर इस जिम्मेदारी को ठीक से कर पाती है अथवा नहीं. मौके पर बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविकाओं को दी जायेगी. तथा इसे तीन भागों में अलग-अलग सेक्टरों में दी जायेगी. मौके पर एलएस रेखा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, आभा प्रकाश व निशि कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >