अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक लड़की अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपित बेलदौर गांव निवासी मोहम्मद छगूंरी उद्दीन के पुत्र मोहम्मद रोजिद एवं मूल्हो मिस्त्री उर्फ़ अनिल मिस्त्री के पुत्र छतीश कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज हुआ था, एक सप्ताह पूर्व दोनों बहन दो लड़के के साथ फरार हो गयी थी. उक्त मामले में ही पुलिस ने पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया था. वहीं पुलिस पर पथराव करने के मामले में आरोपित संजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >