परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में शनिवार को “हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी” थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान व संचालन शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया. संगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, घर पर पढ़ाई का माहौल तथा मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभावों पर अभिभावकों को जागरूक किया गया. शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और परिवार दोनों की समान भूमिका होती है. कार्यक्रम में निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, अभिभावक अरविंद कुमार राणा, जूली कुमारी, श्रवण मालाकार, भोला शर्मा, बादल कुमार, मंगल साह, कुमोद दास, शेखर दास, गुंजन देवी, संजीत कुमार आदि मौजूद थे..
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों की भूमिका अहम
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों की भूमिका अहम
