ननिहाल जा रहे किशोर को बाइक की ठोकर से मौत

घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया

खगड़िया. ननिहाल जा रहे किशोर को बाइक सवार ने रौंद दिया. जिसके कारण किशोर की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया. घटना स्थल के समीप की दुकानदारों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले किशोर की मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी मुकेश मल्लिक के 13 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार नाना के घर पैदल आवास बोर्ड मुहल्ला जा रहा था. रास्ते में बाइक सवार ने रौंद दिया. घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या मल्लिक समाज के लोग अस्पताल पहुंच गये. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने अस्पताल में पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया. इधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >