खगड़िया. शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. शिक्षा जगत से जुड़े और लंबे समय से जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहे मनीष कुमार सिंह ने हाल ही में जनसुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. पार्टी की कार्यशैली एवं टिकट वितरण से असंतोष जताते हुए उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की थी. नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. मनीष कुमार सिंह ने कहा, “यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि जनता के सम्मान और क्षेत्र के स्वाभिमान की है. खगड़िया की जनता बदलाव चाहती है और वही मेरी ताकत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
