खगड़िया. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट बी डिवीजन लीग जेएनकेटी मैदान में खेला गया. सनराइज क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 168 रन से हराया. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद ने किया. मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से हर्ष कुमार ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 127 रन, तेजस सिन्हा ने 60 रन, नीतिक कुमार 14 रन का योगदान दिया. रॉयल क्रिकेट क्लब बी की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस, सिद्धार्थ और सक्षम ने 1-1 विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम 19.3 ओवर में मात्र 105 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से शिधांत ने सर्वाधिक 49 रन, आयुष कुमार ने 15 रन का योगदान दिया. सनराइज क्रिकेट क्लब की घातक गेंदबाजी के आगे रॉयल क्लब के बल्लेबाज टिक नहीं सके. गेंदबाजी में उज्ज्वल, तेजस, विनीत, अभिराज और आदित्य ने 2-2 विकेट चटकाया. इस तरह सनराइज क्रिकेट क्लब ने 168 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली. मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका सुदर्शन कुमार, मनीष कुमार ने निभाया. जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आशुतोष कुमार ने संभाली. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, कोच करमवीर कुमार, विक्रम कुमार सिंह, राकेश कुमार, विक्की कुमार, अजय सिन्हा, रोहित सिन्हा, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
सनराइज क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 168 रन से हराया

सनराइज क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 168 रन से हराया
Copied link
टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद ने किया