गंगा पुल निर्माण का जायजा लेने पहुंचे विधायक बाबूलाल शौर्य, बोले- तेजी से पूरा हो रहा बिहार का ड्रीम प्रोजेक्ट

Sultanganj Bridge: उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा पुल परियोजना पर काम अब रफ्तार पकड़ चुका है. निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है.

खगड़िया से पलटु झा की रिपोर्ट

Sultanganj Bridge: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा पुल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने गंगा की मुख्य धारा सहित विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों को देखा और अधिकारियों व इंजीनियरों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की.

मुख्य धारा में तीन स्थानों पर बन रही वैल कैप

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि गंगा की मुख्य धारा में तीन अलग-अलग स्थानों पर वैल कैप निर्माण का कार्य तेजी से जारी है. निर्माण एजेंसी द्वारा अत्याधुनिक तकनीक और भारी मशीनों की मदद से कई चरणों के कार्य एक साथ किए जा रहे हैं. कहीं पिलर निर्माण की तैयारी चल रही है तो कहीं सरिया बांधने, शटरिंग और कंक्रीटिंग का काम जारी है.

युद्धस्तर पर चल रहा निर्माण कार्य

निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में मजदूर और तकनीकी विशेषज्ञ कार्य में जुटे हुए हैं. परियोजना की निगरानी अनुभवी इंजीनियरों की टीम कर रही है. तीनों प्रमुख कार्यस्थलों पर वरिष्ठ इंजीनियर लगातार मौजूद रहकर गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं.

उत्तर और दक्षिण बिहार को मिलेगा सीधा लाभ

विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि यह बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है. पुल बनने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा. इससे व्यापार, पर्यटन, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य

विधायक ने बताया कि निर्माण एजेंसी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. दिन-रात मजदूरों और विशेषज्ञों की टीम निर्माण कार्य में लगी हुई है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण पूरा किया जा सके.

स्थानीय लोगों में बढ़ी उम्मीद

निर्माण कार्य में आई तेजी से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्रवासियों का मानना है कि पुल बनने के बाद आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी. लोगों ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक परियोजना जल्द पूरी होकर विकास का नया अध्याय लिखेगी.

निरीक्षण के बाद बढ़ी सक्रियता

विधायक के निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी और प्रशासनिक तंत्र की सक्रियता और बढ़ गई है. अधिकारियों का कहना है कि परियोजना की नियमित निगरानी की जा रही है और हर स्तर पर गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Also Read: सिपाही भर्ती घोटाला: तीन से पांच लाख रुपये लेकर पास करवाते थे लिखित परीक्षा, मुंगेर व अरवल से 10 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >