फोटो-13
कैप्सन- अगुवानी स्टिल ब्रिज.——-
फोटो-14कैप्सन-स्टिल ब्रिज पर पैदल पार करते राहगीर.
प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के अगुवानी स्थित गंगा की उपधारा पर निर्माण कंपनी द्वारा बनाए गए स्टील ब्रिज पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गयी है. अगुवानी की ओर से स्टील पुल पर पत्थर देकर रास्ता को अवरूध कर दिया गया है ताकि किसी भी वाहन का परिचालन न हो सके. लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. हालांकि पुल कंपनी द्वारा पुल क्षतिग्रस्त होने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है. मालूम हो कि विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में यात्री अगुवानी-सुल्तानगंज मार्ग का सहारा आवागमन कर रहे हैं. ऐसे में उपधारा पर बने स्टील ब्रिज का अचानक बंद होना हजारों यात्रियों के लिए नई मुसीबत बन गया है. सुल्तानगंज की ओर से आने वाले लोग पैदल रास्तों से अगुवानी पहुंच रहे हैं, जबकि बाइक सवारों को कई किलोमीटर लंबे बालू और मिट्टी से भरे बीहड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन हजारों यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं. इसके अलावे बड़ी संख्या में लोग शवों का अंतिम संस्कार करने गंगा घाट पहुंचते हैं. पुल बंद होने से आम लोग, मरीज, व्यापारी, किसान और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.कहते हैं प्रोजेक्ट डायरेक्टर
निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रंजन कुमार ने बताया कि प्रशासनिक आदेश के बाद पुल को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद किया गया है. उन्होंने बताया कि स्टील ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है और जल्द ही उसका मेंटेनेंस कार्य कराया जायेगा.
