झपटमार ने दो युवकों के उड़ाये मोबाइल

झपटमार ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों का मोबाइल झपटकर फरार हो गया

परबत्ता.

झपटमार ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों का मोबाइल झपटकर फरार हो गया. पीड़ित करना गांव निवासी अभिमन्यु कुमार पिता उपेंद्र सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते बुधवार की शाम घर के सामने महेशखूंट अगुवानी सड़क के किनारे रिश्तेदार से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे. तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके हाथ से मोबाइल झपटकर तेजी से भाग गया. रहीमपुर गांव निवासी पवन शाह के पुत्र रवि कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि कबेला गांव से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे. तभी गोढ़ियासी एवं कैप्टन आनंद चौक के बीच जीएन बांध पर सामने की ओर से मोटरसाइकिल सवारों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. मुख्य बाजार सहित सड़क किनारे लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >