बंगाल से गांजा का खेप लेकर बेगूसराय जा रहा तस्कर धराया

बंगाल से गांजा का खेप लेकर बेगूसराय जा रहा तस्कर धराया

खगड़िया. बंगाल से बेगूसराय गांजा का खेप लेकर जा रहे तस्कर को नगर थाना की पुलिस गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से 10.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बेगूसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र के किट्टी पाकर निवासी बनारसी तांती के पुत्र बिरण तांती को मछली आढ़त के समीप गांजा के साथ पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि बैग में गांजा लेकर बिरण तांती बेगूसराय जा रहा था. तस्कर बिरण ने बताया कि बेगूसराय में गांजा सप्लाई करता है. गांजा का वजन 10.1 किलोग्राम था. पकड़े गये तस्कर को न्याय के हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >