खगड़िया. गाड़ी संख्या 14617 अप जनसेवा एक्सप्रेस में अपराधी गतिविधि निगरानी व एसीपी वीडी रोकथाम के लिए खगड़िया से बेगूसराय तक आरपीएफ को तैनात किया गया था. जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी उमेश नगर साहेबपुरकमाल स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 134/01 के पास एसीपी का हॉर्न देते हुए रुक गया. तभी ड्यटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआइ रणबीर कुमार, प्रधान आरक्षी अजय कुमार यादव, आरक्षी सुरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी प्रीतम कुमार, प्रधान आरक्षी जितेंद्र राय, आरक्षी सुमन कुमार पासवान समय करीब 10:35 बजे एसीपी वाले कोच संख्या एनआर 216198 में पहुंच गये. एएसआइ ने देखा कि एक व्यक्ति उक्त कोच के गेट पर खड़ा था और कोच से उतरने का प्रयास कर रहा था. वह व्यक्ति कंधे पर काले रंग का पिट्ठू बैग टांगे हुए तथा उसके दाहिने हाथ में काला रंग का पिट्ठू बैग था. बगल में तीन नीले रंग का प्लास्टिक का बोरा मुंह बंधा हुआ रखा हुआ था. उक्त व्यक्ति से एसीपी के संबंध में पूछा तो टालमटोल करने लगा. पूछने पर बताया कि सभी बोरा और मेरे पास के दोनों पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब है. जिसे उमेश नगर साहेबपुरकमाल स्टेशन के बीच चेन पुलिंग कर उतारने का प्रयास कर रहा था. आरपीएफ ने बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के सिसवा के सोहरवा गांव निवासी मंटुन प्रसाद यादव का पुत्र प्रिंस कुमार था. प्रिंस के पास से कुल 45 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. जिसका अनुमानित मात्रा 33.750 लीटर व कुल अनुमानित मूल्य 22983 रुपये है. रेल थाना में कांड 33/26 दिनांक-15 मई 2026 दर्ज किया गया. एसीपी के मामले में आरपीएफ पोस्ट में कांड -483/26 रेल अधिनियम के तहत प्रिंस कुमार के विरुद्व प्राथमिकी दर्ज की गयी.
जनसेवा एक्सप्रेस का चेन पुलिंग कर शराब की खेप उतारते तस्कर गिरफ्तार

जनसेवा एक्सप्रेस का चेन पुलिंग कर शराब की खेप उतारते तस्कर गिरफ्तार
Copied link
गाड़ी संख्या 14617 अप जनसेवा एक्सप्रेस में अपराधी गतिविधि निगरानी व एसीपी वीडी रोकथाम के लिए खगड़िया से बेगूसराय तक आरपीएफ को तैनात किया गया था.