मानसी. थाना क्षेत्र के एकनिया और खुटिया गांव के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एकनियां गांव से चार व खुटिया गांव से दो आरोपित शामिल हैं. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. जिसमें छह वारंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एकनिया गांव निवासी अनिल यादव, राजकुमार यादव, अमीर यादव, पंकज यादव एवं खुटिया गांव निवासी कैलाश कुमार व दीपक कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
