बेलदौर. प्रखंड के आदर्श इंटर विद्यालय पीरनगरा के खेल मैदान में स्वामी छोटेलाल शिक्षण संस्थान पीरनगरा के सौजन्य से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सहरसा की सिमरी बख्तियारपुर टीम ने मधेपुरा जिले के आलमनगर टीम को हराकर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जानकारी के मुताबिक, गत सोमवार को आलमनगर बनाम सिमरी बख्तियारपुर टीम के बीच फाइनल मैच आयोजित की गयी. वहीं रोमांचक मुकाबले में आलमनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते आलमनगर टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर का सामना करते सभी विकेट गंवाकर 157 रन बनाये. वहीं जवाब में सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने उक्त रोमांचक मुकाबले में 17 ओवर के गेंदों का सामना करते 8 विकेट खोकर लक्ष्य पार करते फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर लिया. वहीं लक्ष्य पार करते ही विजेता टीम के खिलाड़ियों में जश्न का माहौल छा गया. निर्णायक मंडली ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के असजद आरिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. जिसे पंसस निभा देवी द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज आकाश कुमार को पूर्व प्रमुख रंजो देवी एवं सरपंच गजेन्द्र राम ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. वही खिलाड़ियों का खुलकर हौसला अफजाई करते जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने विजेता टीम को शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित की. जबकि उप विजेता टीम को मुखिया मंजू देवी ने शील्ड एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, मुखिया तेतराबाद मुन्ना प्रताप, अजीत यादव, विजय यादव, कृष्णा यादव, विक्रम विजेता, केशव यादव, संतोष शर्मा, संगम कुमार, अशोक यादव, रितु राज, बाबुल कुमार, सुभाष यादव, टुनटुन यादव, राहुल कुमार, अंपायर रंजीत यादव एवं प्रभाष कुमार, उद्घोषक सचिदानंद कुमार, मनमोहन कुमार समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
