प्रतिमा विसर्जन के साथ रामपुर में आयोजित सात दिवसीय छठ मेला संपन्न

प्रतिमा विसर्जन में मेला समिति के लोगों के अलावे स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

गोगरी. नगर परिषद के वार्ड नं 30 रामपुर रोड में आयोजित छठ मेला का प्रतिमा विसर्जन के साथ ही मंगलवार को समापन हो गया. प्रतिमा विसर्जन में मेला समिति के लोगों के अलावे स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. गाजे बाजे के साथ प्रतिमा को विसर्जन से पहले जमालपुर शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर घुमाया गया. प्रतिमा विसर्जन की टोली में शामिल युवाओं ने विसर्जन के क्रम में बज रहे गीतों पर जमकर झूमे. बाजार में जगह-जगह लोग विसर्जन को जा रही प्रतिमाओं को रोक प्रणाम करने के साथ-साथ धूप व दीप भी दिखाते नजर आये. विसर्जन में युवाओं की भीड़ लाउडस्पीकर की धुन पर खूब थिरकते दिखे. साथ ही छठ मैया का जय घोष करते रहे. अंत में जीएन बांध के नीचे गंगा की उपधारा में विसर्जन किया गया. मौके पर मेला मंत्री कर्णदीप कुमार, मेला अध्यक्ष नागेश्वर यादव, बाजार प्रभारी सुभाष साह, मेला प्रभारी सह रामपुर सरपंच नूर आलम, नीरज कुमार, मुकेश साह, राजेश कुमार, पियूष यादव, श्रीराम साह, सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विसर्जन में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >