KHAGRIA अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा क्लासरूम, लाइब्रेरी और आधुनिक प्रयोगशालाओं का कराया जायेगा निर्माण: विधायक
प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित श्री बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई.
मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट KHAGARIA NEWS :
प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित श्री बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक ने की. बैठक में सदर विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने भाग लिया. बैठक से पहले विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इससे पूर्व स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गान गाकर सम्मानित किया. बैठक का संचालन कर रहे स्कूल के शिक्षक नवीन कुमार ने किया. वहीं राजनिति प्रसाद सिंह ने स्कूल के विकास पर प्रकाश डाला. वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि श्री बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर की शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान है, जिसे और सशक्त बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हाल ही में विद्यालय की दो बेटियों ने खगड़िया टॉपर बनकर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जहा जिला पदाधिकारी के द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया. यह यहां के छात्रों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल का परिणाम है. विधायक ने कहा कि मेरा प्रयास है कि श्री बनारसी उच्च विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए मेरी प्राथमिकता रहेगी. इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्लासरूम, समृद्ध लाइब्रेरी और आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि स्कूल प्रांगण में शौचालय एवं प्रयोगशाला में ग्रिल लगवाने सहित शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग किया. वही मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबिलास प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों विधायक को बुकें और अंगवस्त्र से सम्मानित किया. मौके पर प्रोफेसर प्रभाष कुमार,मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव कौशल यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि वरुण कुमार, प्रमोद कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख दशरथ यादव, मिथिलेश कुमार मालाकार ,अरविंद कुमार, मोहम्मद मुताबिकीर आलम, विपिन कुमार, विकास यादव, रामेश्वर यादव, कुमार गौरव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अवधेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, पंसस प्रतिनिधि तपेंद्र सिंह, अजीत सरकार, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबिलास प्रसाद यादव अनिरुद्ध कुमार आदि उपस्थित थे.