परबत्ता. आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को प्रखंड के स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन का आयोजन किया. इस आयोजन में प्रखण्ड के सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया. संचलन परबत्ता के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दैनिक संघ स्थान पहुंचा. संचलन में स्वयंसेवकों पर प्रखण्ड के नागरिकों एवं महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया. पथ संचलन के तत्पश्चात बेगूसराय विभाग के सह बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख रामउदगार का बौद्धिक हुआ. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक हिन्दू समाज का जागरण और संरक्षण के कार्य को समाजव्यापी करने और पंच परिवर्तन के द्वारा समाज में मौलिक परिवर्तन के कार्य का संकल्प शताब्दी वर्ष में लिया है. इसके लिए समाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के विषय को लेकर जिले के प्रत्येक परिवार तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य करेगा. कार्यक्रम में खंड कार्यवाह कुणाल, राहुल, गौरव, मुन्ना, हर्ष, विजय तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता सहभागी हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
