आरपीएफ ने वृद्ध महिला को लौटाया बैग

स्थानीय स्टेशन पर वृद्ध महिला यात्री को आरपीएफ ने बैग लौटाया

खगड़िया.

स्थानीय स्टेशन पर वृद्ध महिला यात्री को आरपीएफ ने बैग लौटाया. आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने बताया कि रविवार को चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव निवासी 70 वर्षीय सुशीला देवी ने गुवाहाटी एक्सप्रेस गाडी संख्या 15636 डाउन अहमदाबाद से खगड़िया प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर तीन बैग लेकर उतरी. प्लेटफार्म संख्या दो पर दामाद अशोक कुमार का आने का इंतजार कर रही थी. दामाद अशोक कुमार आने के बाद जल्दबाजी में एक बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया था. जिसमें एक पुराना स्क्रिन टच मैक्रोमैक्स का मोबाइल, एक नया हाथ घड़ी व प्रसाद का सामान था. ड्यूटी पर तैनात आरक्षी रजनीश कुमार ने महिला यात्री का प्लेटफॉर्म संख्या 2 के पश्चिमी छोड़ पर पड़ा बैग बरामद किया. आरपीएफ ने बताया कि बरामद बैग को वृद्ध महिला को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >