स्कूल का ताला तोड़कर चावल व गैस सिलिंडर की चोरी

स्कूल का ताला तोड़कर चावल व गैस सिलिंडर की चोरी

गोगरी. प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोशांय शीशबन्नी में बीते दिन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी विद्यालय पहुंचे तो चावल गोदाम कक्ष का ताला काटा था, जबकि मौके पर धारदार हथियार और पत्थर मिला. चोरों ने गोदाम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गोदाम से 15 बोरी चावल व दो गैस सिलिंडर चुरा लिया. घटना की सूचना मिलते ही पौरा पुलिस सदलबल के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने चोरी से संबंधित शिकायत की, जिस पर पौरा थाना में कांड संख्या 27/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >