सेवानिवृत्त चौकीदार को किया गया सम्मानित

मौके पर थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे

परबत्ता. गणतंत्र दिवस के अवसर पर भरतखंड थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने आधा दर्जन सेवानिवृत्त चौकीदार को श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे. इधर मध्य विद्यालय माधवपुर वन में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ प्रद्युम्न कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक कौशल किशोर, शिक्षक अंकुर कुमार, अनिल कुमार, शिक्षिका शफक मंजूर आदि उपस्थित थे. झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें अंडर 14 बालिका बालिका वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान प्रिया कुमारी, तृतीय स्थान अश्विनी कुमारी रही. जबकि अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान निशांत कुमार, द्वितीय स्थान अमन कुमार, तृतीय स्थान सचिन कुमार रहे. जबकि भाषण में प्रथम स्थान नन्ही कुमारी, द्वितीय स्थान आरती कुमारी, तृतीय स्थान आरुषि कुमारी रही. वहीं डांस में आरती कुमारी प्रथम स्थान बालक में रितेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >