बारिश से भदई फसलों को मिली संजीवनी

बारिश से भदई फसलों को मिली संजीवनी

खगड़िया. बीते कई दिनों से हो रही बारिश से जहां भदई फसलों को संजीवनी मिल रही है. वहीं धान की खेती के लिए तैयारी भी किसानों ने शुरू कर दी है. किसान धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए खेतों की जुताई करने में जुट गये है. दूसरी ओर सब्जियों की खेती को भी इस बारिश से फायदा पहुंच रहा है. खेतों में सूख रहे सब्जियों की फसल फिर से लहलहाने लगी है. अनुमंडल में शुक्रवार 8.30 बजे लेकर शनिवार 8.30 बजे तक 265.6 एमएम बारिश हुई.

जबकि एक जून से 20 जून तक औसत बारिश 171.91 एमएम बारिश हुई. जो लक्षित वर्षापात से अधिक है. हालांकि मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को ही अगले 72 घंटे में भारी वर्षापात व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. इसके बावजूद शनिवार सुबह से ही मौसम सुहाना रहा. दिन भर तेज धूप खिली रही. बारिश का नामोनिशान तक नहीं था. हालांकि आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे.

पौधरोपण करने का भी उचित समय : लगातार बारिश होने से पौधरोपण करने वालों के लिए भी उचित समय है. ऐसे मौसम में आम सहित विभिन्न तरह के पौधों को लगाने पर किसानों को बार-बार सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. सरकार की ओर से भी जल जीवन हरियाली कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >