सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को अविलंब मिलना चाहिए प्रोन्नति : जिलाध्यक्ष

सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को अविलंब मिलना चाहिए प्रोन्नति : जिलाध्यक्ष

खगड़िया. प्राथमिक विद्यालय प्रताप नगर के प्रांगण में रविवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया. बैठक में बीते 18 अगस्त को पटना में आयोजित महापंचायत में लिए गए राज्य स्तरीय निर्णय पर चर्चा की गयी. जिसमें राज्य स्तरीय निर्णय में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का अविलंब पोस्टिंग कराया जाय. सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए सचिव स्तर से पत्र निर्गत करने पर बल दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी जो आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं. उनके विदाई सह सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के राज्य परिषद सदस्य प्रभाकर ठाकुर, संयुक्त सचिव आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष रुस्तम अली, सुनील कुमार, चंद्रमणि मिश्र, मनोरंजन प्रसाद, वकील ठाकुर, सरवन कुमार, मुजाहिद आलम, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >