परबत्ता में बाबा साहेब की जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

शोभायात्रा के दौरान जय भीम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा

परबत्ता. नगर पंचायत परबत्ता में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा अनुसूचित टोला सिराजपुर से प्रारंभ होकर करना चौक तक गई तथा वहां से लौटते हुए प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई. शोभायात्रा के दौरान जय भीम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा. इस शोभा यात्रा के समापन के बाद एक परिचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्ष और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर नगर सभापति प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार, राजद नेता अखिलेश्वर दास, भाकपा माले नेता अरुण दास, राजद नेता नारद यादव, शिक्षक राजेश दास, शंकर दास, अभय दास, सिकंदर दास, युगल किशोर साह, मणिकांत साह, मकसूद आलम, प्रमोद साह, वार्ड पार्षद पिंटू ठाकुर, वार्ड पार्षद नवीन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, राजीव कुमार उर्फ विशोख मंडल, संजय पासवान, अंजय शर्मा, राजीव दास, पूर्व सरपंच किशोर दास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >