शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग जगह से देशी शराब कारोबारी दो युवक को गिरफ्तार किया

अलौली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग जगह से देशी शराब कारोबारी दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर अलौली निवासी कपिल देव सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार एवं अंबा निवासी सकलदेव सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई. थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर जितेंद्र कुमार के घर से 2 लीटर देसी शराब एवं नीतीश कुमार के घर से 2 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >