खगड़िया. चित्रगुप्त नगर निवासी कवि स्व. कैलाश किंकर के पुत्र कवि शंकरानंद को भोपाल में काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच भोपाल के इस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी है. इस वर्ष युवा कवि शंकरानंद को उनके नए कविता संग्रह ””जमीन अपनी जगह”” के लिए दिया जायेगा. पुरस्कार की संयोजक कथाकार संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन जनवरी में भोपाल में किया जायेगा. जिसमें पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह और शॉल आदि से सम्मानित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
