नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालय के कर्मी, जनप्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल हुए

छातापुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालय के कर्मी, जनप्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल हुए. युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं. युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हैं. नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएंगे. बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिए. प्रतिज्ञा करता हूं कि अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा की शपथ ली गई. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि श्री सरदार ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुंचाने की शपथ ली गई. ताकि दृढ़ संकल्प के साथ स्वस्थ्य, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके. मौके पर प्रधान सहायक रामनारायण झा, पूर्व प्रमुख महेंद्र नारायण दास, संतोष यादव, अन्नू यादव, कार्यालय कर्मी व आरटीपीएस कर्मी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >