पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण

चौथम. प्रखंड कार्यालय स्थित वीबीजी रामजी कार्यालय परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने को लेकर पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में अधिकारी व कर्मियों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में लेखपाल सोना प्रताप सोना, कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, पीटीए अरविन्द कुमार सिंह, अजीत कुमार अजय, मुखिया प्रतिनिधि दयानन्द रजक, कंप्यूटर ऑपरेटर कुणाल कमल, सत्यम कुमार, ललन कुमार, बिनय कुमार, संजीत कुमार आदि मौजूद थे. वहीं लेखापाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते पेड़ों के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं. वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को स्वच्छ रखते हैं तथा गर्मी और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा पेड़ वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा पशु-पक्षियों को आश्रय देने का भी कार्य करते हैं. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >