मकई का भुट्टा तोड़ने का विरोध किया तो अधेड़ को पीटा

भुट्टा तोड़ने का विरोध किया तो पीटा

फोटो-14 कैप्सन-जख्मी आलोक साह. बेलदौर. मकई का भुट्टा तोड़ने पर मारपीट की गई है. जख्मी हालत में लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी आलोक साह के पुत्र शंकर कुमार साह ने खेत में मकई लगाया था. खेत में लगे मकई को गांव के कांग्रेस यादव, महेंद्र यादव सहित दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल को काट कर नष्ट कर दिया. जिसका विरोध करने पर कांग्रेस यादव, महेंद्र यादव और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डंटे से पीट कर जख्मी कर दिया. परिजनों द्वारा जख्मी आलोक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >