सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

बेलदौर. सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. थाना अध्यक्ष ने बैठक में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों से आपसी सौहार्दता एवं भाईचारे के माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया. वही बैठक के दौरान इन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्दता के माहौल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने पूजा कमेटी से शरारती तत्वों पर नजर पैनी नजर रखने का अनुरोध कर संदेहास्पद स्थिति में तत्काल इसकी सूचना देने की बात कही. इसके अलावे इन्होंने बताया कि बगैर लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी, वही पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जायेगा. इसके लिए इन्होंने निर्धारित रूट होकर दूसरे दिन प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकालते शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करने की बात कही. मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रंजन कुमार राज, उप चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार, मुखिया हिटलर शर्मा, महेंद्र सिंह, उदय मंडल, राजद नेता सोनू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार, ओमप्रकाश क्रांति आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >