सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

मानसी. थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सरस्वती पूजी को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा सभी पूजा समितियां को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. इसके अलावा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. जिसमें अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता के लोगों से अपील करते हुए कहा कि असमाजिक तत्वों पर नजर रखने एवं किसी भी तरह के गड़बड़ी का आशंका होने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया. बैठक में मुखिया नरेश सहनी, पूर्वी ठाठा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भरत यादव, पूर्व उप मुखिया सिंटु यादव, वार्ड पार्षद सह पूर्व उप प्रमुख हीरा लाल यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >