पसराहा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान महद्दीपुर सतखुट्टी निवासी प्रमोद कुमार सिंह के रूप में हुई. हालांकि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है.

गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा स्टेशन के पश्चिमी केबिन स्थित पोल संख्या 93/13 के समीप मंगलवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतनी भयावह थी कि युवक का शव दो हिस्सों में बंटकर रेलवे ट्रैक पर बिखर गया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना महेशखूंट रेल थाना तथा पसराहा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पसराहा आरपीएफ एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान महद्दीपुर सतखुट्टी निवासी प्रमोद कुमार सिंह के रूप में हुई. हालांकि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है.

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर रेल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >