खगड़िया. शहर के कोशी सेंट्रल स्कूल में शनिवार को हर्षोल्लास मातृ दिवस मनाया. कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माता ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और केक काटकर कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इस अवसर पर छात्रों ने मां के सम्मान में गीत, कविता, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. विद्यालय के सीएमडी सह डायरेक्टर मनीष कुमार सिंह ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी. सीएमडी ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में अपनी मां के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है. साथ ही साथ उनमें अच्छे संस्कार और प्रेम का भी विकास होता है. विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों ने भी अपनी प्रस्तुति में मां के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को अपने जीवन में अपनी मां के प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका के अलावे बच्चों की मां पूजा कुमारी, पूनम ज्योति, ज्योति कुमारी, सपना कुमारी, पूजा देवी, अनुष्का कुमारी, निशा देवी, सरिता सुमन और रानी भारद्वाज सहित दर्जनों माताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया.
कोशी सेंट्रल स्कूल में अभिभावकों ने केक काटकर मनाया मातृ दिवस
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया
