मानस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया मदर्स डे

बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सभी का दिल जीत लिया

खगड़िया. शहर के मानस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मदर्स डे समारोह का आयोजन उत्साह और प्रेमपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी माताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सभी का दिल जीत लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां के महत्व पर आधारित कविताएं, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों द्वारा प्रस्तुत मां के महत्व से जुड़े संदेशों ने उपस्थित अभिभावकों को प्रभावित किया. कई माताएं अपने बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर भावुक नजर आयी. विद्यालय परिवार ने सभी माताओं का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं. उनके त्याग, स्नेह और संस्कारों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और माताओं के बीच भावनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा कि मां को शब्दों में बांध पाना असंभव है, वह ममता का वो सागर है, जिसमें भावनाएं हिलोरे लेती रहती है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार, शिक्षक विकाश, सर्वेश, शालिनी कुमारी, मनीराम चौधरी, अशोक मंडल, श्रीक्षित प्रियं, राकेश सिन्हा, रूपेश, सतीश, बिक्रम, कुणाल, ज्योति, मोना, सीमा , ऋतु, साक्षी, भारती सभी शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >