गोगरी में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

गोगरी में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के भगवान हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को जिला स्तरीय दिव्यांग पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के बालक व बालिका एथलीटों ने भाग लिया. जिसमें ट्राई साइकिल व वैशाखी दौर के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर के अलावे शॉट पुट, भाला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिता करवाया गया, जिसमें 10 सफल प्रतिभागी को राज्य स्तरीय के प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है. उन सभी को मेडल सर्टिफिकेट से पूर्व सांसद चौधरी मोहम्मद कैशर अली, मुख्य पार्षद रंजीता निषाद, प्रमुख अशोक पंत ने सम्मानित किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष पवन कुमार पासवान, आयोजक आर्यन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार शर्मा उर्फ मनोज शर्मा, कुर्मी टोला निवासी रितेश कुमार का योगदान रहा. दिव्यांग एथलेटिक्स चैंपियनशिप को सफल बनाने में दिलीप पासवान, विनय मिश्रा, राकेश यादव, प्रेम कुमार, संदीप पटेल और प्रशिक्षक तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर अभय सिंह राजा, सर्जन कुमार नाम महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला निवासी रितेश कुमार, पवन पासवान ने बताया कि जिले में पहली बार दिव्यांग एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता सैकड़ों की संख्या में एक साथ बालक व बालिकाएं प्रतिभागी भाग लिए और बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग पुरुष और महिला कोच की व्यवस्था किया गया. शांति विधि व्यवस्था के साथ दिन से शाम तक सफल आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >