किसानों के खेत में 61.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की हुई उपज

खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण करते प्रभारी डीएम

– खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण करते प्रभारी डीएम खगड़िया. खरीफ धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने किया. गुरुवार को डीडीसी ने परबत्ता प्रखंड के खीराडीह पंचायत के किसान दिनेश तांती के खेत पर पहुंचकर फसल की जानकारी ली. इस दौरान धान की होने वाली उपज की जानकारी ली. किसानों द्वारा बताया गया कि 50 मीटर खेत में धान कटनी करने पर 30.620 किलोग्राम धान की उपज हुयी. इस आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर 61.24 क्विंटल आंकी गयी. यह प्रयोग सरकार एवं कृषकों के लिए फसल उत्पादन का सटीक अनुमान लगाने के उद्देश्य से किया गया. इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल कटनी प्रयोग पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति से संपन्न किया जाय. ताकि किसानों को उनकी वास्तविक उपज का सही मूल्यांकन एवं लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >