मारपीट मामले में जांच करने का मिला आदेश

मारपीट मामले में जांच करने का मिला आदेश

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिल पंचायत के हनुमान नगर गांव निवासी विमल राम की पत्नी संगीता देवी के साथ मारपीट की गयी है. पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर कहा कि वे घर में अकेली थी. इसी दौरान महेश्वर राम के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं उसकी 24 वर्षीय पत्नी झूना देवी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. हल्ला सुन पुत्री बबली कुमारी बचाने के लिए आयी तो उसके साथ भी मारपीट की. मारपीट में मां व बेटी जख्मी हो गयी. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >