KHAGARIA मानसी में खुला डिग्री कॉलेज, अब उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत क्षेत्र के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट :

मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत क्षेत्र के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. विश्वविद्यालय ने अपने अधिकार क्षेत्र में 18 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में कला संकाय के छह विषयों की पढ़ाई की मंजूरी दी है, जिसमें खगड़िया जिले का मानसी भी शामिल है. नगर पंचायत मानसी की मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.उन्होंने कहा कि मानसी में डिग्री कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब साकार हो रही है. उन्होंने बताया कि सत्र 2026-30 से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.वही प्रभा देवी ने कहा कि खासकर छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जो दूरी और सुरक्षा कारणों से आगे की पढ़ाई छोड़ देती थीं. इसके साथ ही अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा. उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय स्तर पर जल्द ही जमीन चिन्हित कर भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि मानसी में डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा.उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं के भविष्य को संवारने के साथ-साथ इलाके के समग्र विकास में भी सहायक साबित होगा. स्थानीय लोगों में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और वे जल्द से जल्द कॉलेज के संचालन शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >