कार व ऑटो के टक्कर में एक घायल

कार व ऑटो के टक्कर में एक घायल

गोगरी. थाना क्षेत्र के नगर परिषद गोगरी जमालपुर के रोड नंबर 14 में शनिवार की देर शाम ऑटो व कार में टक्कर हो गयी. हादसे में एक युवक घायल हो गया. युवक की पहचान गोगरी नगर परिषद के बड़ी मलिया वार्ड संख्या 26 निवासी मो इलियास के पुत्र मो इम्तियाज के रूप में हुई. स्थानीय लोगों युवक रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गंभीरता से सक्रिय हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >