चौथम. पुलिस ने मंगलवार को एक बदमाश को कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाश की बाइक भी जब्त कर ली. गिरफ्तार युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव निवासी राम सेवक सिंह के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई है. मालूम हो कि चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश चौथम थाना पुलिस बदलाघाट और करूआमोड़ सड़क में गश्ती कर रही थी. इसी बीच ब्रम्हा और बदलाघाट के बीच पुलिस पुलिया के पास थी. जहां आरोपित युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा. बताया जाता है कि इसी दौरान युवक एक पेड़ सा जा टकराया। जिस कारण बाइक लेकर गिर गया. इस घटना में युवक घायल भी हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को उठाकर चौथम सीएचसी में इलाज कराया. जांच के क्रम में बदमाश युवक के पास से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. साथ ही बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
कट्टा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है
