पांच लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पांच लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

महेशखूंट. पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के झिटकिया वार्ड 08 में पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिटकिया वार्ड 08 निवासी नाथो चौधरी के पुत्र हरदेव चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि झिटकिया गांव की ओर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और आरोपित को शराब सहित पकड़ लिया. महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >