अब शिक्षा विभाग भी करेगा जनता दरबार का आयोजन

अब शिक्षा विभाग भी करेगा जनता दरबार का आयोजन

खगड़िया. शिक्षा विभाग द्वारा अब जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. यह जनता दरबार जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक हर दिन लगेगी. जहां शिक्षकों से लेकर छात्रों तक की फरियाद सुनी जायेगी. इसके लिए राज्य मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है. इस पर अमल नहीं करने वाले संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ कार्य अवधि के दिन अपने कार्यालय में तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी में जनता दरबार लगायेंगे. जहां शिक्षकों व छात्रों के अलावा छात्रों के अभिभावकों की भी शिकायतें प्रमुखता से सुनी जायेगी. जिसका त्वरित निष्पादन समय पर किया जायेगा. राज्य मुख्यालय से जारी किये गये निर्देश के मुताबिक प्रखंड स्तर पर निपटने वाले मामलों को हर हाल में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निपटारा करना होगा. इस स्तर के मामलों को बेवजह जिला मुख्यालय भेजी जाने पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. बीइओ वैसे मामले ही डीईओ कार्यालय के हवाले करेंगे. जिसका समाधान प्रखंड स्तर पर होने की कोई गुंजाइश नहीं है. यही नहीं इस मामलों की सीधे मॉनिटरिंग डीएम स्तर से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >