दो जगहों पर अगलगी में नौ घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

आशियाना उजड़ने से होली की खुशियां पड़ी फीकी

अग्नि पीड़ितों के आशियाना उजड़ने से होली की खुशियां पड़ी फीकी बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार के घर समेत लाखों की संपत्ति जल गया. घटना शनिवार के दोपहर की बताई जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिरनगरा पंचायत के वार्ड 15 में शनिवार को भीषण अगलगी की घटना घटित हुई. उक्त अगलगी की घटना में पांच घर जलने की सूचना है, ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के करीब ग्यारह बजे जब अग्नि पीड़ित परिवार के सभी लोग खेतों में काम करने गए थे. इसी दौरान अचानक आग लग गई, वहीं आग की तेज लपटों में करीब आधे दर्जन से अधिक बकरियों के झुलसकर मौत हो गई जबकि चार दुधारू गाय के भी बुरी तरह झुलस जाने की खबर है. वही उक्त अगलगी की घटना में दरवाजे पर खड़ी बाइक समेत घर में रखे नकदी करीब एक लाख रुपए समेत सभी आवश्यक सामग्री जलकर राख हो जाने की बात बताई जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त घटना में आग की चिंगारी महेश्वरी यादव के घर से निकली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. वही उठती भीषण लपटें पड़ोस के संजय यादव, कैलाश यादव, मुकेश शर्मा एवं बबलू शर्मा के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. वही दूसरी ओर दिघौन गांव के दुर्गा स्थान समीप गैस रिसाव से राजकिशोर चौधरी के घर में अगलगी की घटना घटित होने की जानकारी है जिसमें चार घर जलकर राख हो गया. आग लगने के डेढ़ घंटे बाद एक मिनी दमकल पहुंचा, जो आग बुझाने के लिए नाकाम साबित हुआ. इसके बाद गोगरी से एक मिनी और एक बड़ा दमकल मंगाया गया. वही ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब-तक सभी आवश्यक सामग्री जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी. इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने अग्नि पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग करते खरमास के पूर्व ही पिरनगरा गांव में हुए इस भीषण अगलगी से सतर्क होकर हर पंचायत में एक मिनी दमकल और एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि अगलगी की सैचना पर संबंधित कर्मी उक्तस्थल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए, जांचोपरांत हरसंभव सहयोग किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >