बिहार में दूसरे दिन भी NIA की रेड जारी, जाली नोट तस्करी मामले में खगड़िया से युवक गिरफ्तार

NIA Raid In Bihar: बिहार में दूसरे दिन भी एनआईए की छापेमारी जारी है. खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन में जाली नोट तस्करी मामले में छापेमारी की.स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई इस कार्रवाई में मो. फिरदौस को गिरफ्तार किया गया.

NIA Raid In Bihar: बिहार में दूसरे दिन भी NIA की छापेमारी जारी है. जाली नोट तस्करी मामले में गुरुवार को NIA ने खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन में छापेमारी की. जांच एजेंसी ने गोगरी पुलिस के सहयोग से ऐन उद्दीन फरीदी के पुत्र मो. फिरदौस के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर गोगरी थाना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है.

इन जिलों में NIA ने छापेमारी की थी

इससे पहले बीते बुधवार को पटना, पूर्वी चंपारण, भागलपुर और भोजपुर में भी NIA ने छापेमारी की थी. जाली नोट और उसके पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर पहले ही मोतिहारी स्थित नेपाल बॉर्डर से कुछ आरोपित गिरफ्तार किए गए थे, जिनके ठिकानों की जांच के दौरान गोगरी निवासी मो. फिरदौस का नाम सामने आया.

छापेमारी के दौरान बरामद हुए सामान

NIA की टीम ने गुरुवार सुबह 10 बजे से करीब चार घंटे तक राटन में छापेमारी की. इस दौरान मो. फिरदौस के घर से लैपटॉप, प्रिंटर, चार्जर, जाली नोट छापने वाले ब्लैंक पेपर समेत कई अन्य सामान जब्त किए. कार्रवाई के बाद NIA की टीम जब्त सामानों के साथ गोगरी थाना लौटी और आगे की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >