नगर सभापति ने टीकारामपुर में 14.44 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का किया उद्घाटन

आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने की

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 टीकारामपुर में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर की. करीब 14 लाख 44 हजार रुपये की लागत से निर्मित सड़क से इलाके के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. आवागमन आसान होगा. रविवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने की. इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि मो. शहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बताया जाता है कि टीकारामपुर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. कीचड़, जल-जमाव और खराब रास्ता के कारण आवागमन बाधित रहता था. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन जाती थी. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाय. उन्होंने कहा कि सड़क, नाला और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है. कहा कि नगर परिषद केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही. बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारने का काम भी कर रही है. ताकि आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके. मौके पर नंदकिशोर सिंह, महेश्वर सिंह, सुधीर सिंह, मंटून सिंह, बालेश्वर सिंह, ललित सिंह, वकील सिंह, निकेश कुमार, जुरेन सिंह, अमन कुमार, रोहन कुमार, राजा कुमार, विक्रम कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >