पनसलवा में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का विधायक ने किया उद्घाटन
पनसलवा में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का विधायक ने किया उद्घाटन
दीप प्रज्ज्वलित कर रामधुन यज्ञ का शुभारंभ कराते विधायक, मुखिया समेत गणमान्य
बेलदौर. प्रखंड के पनसलवा गांव में बुधवार को तीन दिवसीय रामधुन यज्ञ का उद्घाटन जिले के तीन विधायक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कराये, वहीं यज्ञ के शुभारंभ होते ही रामनाम के जाप से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक उक्त यज्ञ का बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने फीता काटकर शुभारंभ किया. उक्त यज्ञ के शुभारंभ को लेकर सुबह करीब 10 बजे 1001 कन्याओं के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकालकर आसपास के इलाके का भ्रमण किया गया एवं परिभ्रमण करते कलशयात्रियों का जत्था कोसी नदी किनारे पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर जय श्री राम का जयघोष लगाते यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए एवं यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर यज्ञ के प्रारंभ के लिए पूजा अर्चना शुरू की. यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि 72 घंटे तक जारी रहने वाली रामधुन यज्ञ में देश-विदेश से कई मंडलियां भाग ले रही है. मौके पर डुमरी पंचायत की मुखिया डोली कुमारी, विधायक प्रतिनिधि आदित्य पटेल, भाजपा नेता सुनील सिंह, पंसस प्रतिनिधि राणा सिंह, पंसस लच्छी सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भूषण कुमार, दिलीप सिंह, रामउदय सिंह, गिरीश कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, साको सिंह, भाजपा नेता देशबंधु पटेल बेलदौर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजन राज सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे.