उपद्रवियों ने फसल में लगायी आग

उपद्रवियों ने फसल में लगायी आग

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में शनिवार को उपद्रवियों ने फसल में आग लगा दी. गांव के किसान रामस्वरूप तिवारी और नागेंद्र कुमार तिवारी के खेतों में खड़ी फसल आग लगा दी गयी. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से शरारती तत्वों द्वारा किसानों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले भी इसी इलाके में खेतों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से किसानों की चिंता बढ़ गयी है और वे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. किसानों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर परबत्ता के अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. हालांकि अब तक किसी भी पीड़ित किसान की ओर से आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. संबंधित राजस्व कर्मचारी को तलब कर मामले की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >