भूमि विवाद में अधेड़ को मारी गोली, गंभीरावस्था में रेफर

आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक अधेड़ को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया, लेकिन सीएचसी के चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देख तत्काल उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम रोहियामा गांव निवासी 50 वर्षीय दिनेश पासवान की जमीन विवाद को लेकर गांव के ही पप्पू पासवान के पुत्र सचिन कुमार के साथ नोंक-झोंक हो रही थी. इससे आक्रोशित होकर सचिन ने घर से लोडेड कट्टा लाकर दिनेश पासवान के सीने में गोली मारी दी. तत्काल गंभीरावस्था में रोते बिलखते परिजनों ने उसे सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया. लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक तत्काल उसे रेफर कर दिया. सूचना पर सीएचसी पहुंचकर पुलिस परिजनों से मामले की जानकारी लेते आवश्यक कार्रवाई में जुट गए. ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू पासवान के साथ पीड़ित का जमीन विवाद चल रहा था. मामले की पुष्टि करते थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गोली मारने की सूचना मिली है, अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी सीएचसी पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >