सीएम से मिलकर सांसद ने खगड़िया के विकास पर की चर्चा
Copied link
सीएम से मिलकर सांसद ने खगड़िया के विकास पर की चर्चा
नदियों के कटाव, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, मुख्यमंत्री ने दिया विकास का आश्वासन
खगड़िया. सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को रखा. सांसद ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चर्चा की. सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा कि कोशी, गंगा व बागमती नदियों के कटाव से क्षेत्र के लोग परेशान हैं. इसके अलावे किसानों को मुआवजा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीण सड़कों व पुल निर्माण जैसे विषयों को प्रमुखता उठाया. साथ ही चल रहे विकास निर्माण कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि खगड़िया के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी. विकास की गति को तेज किया जायेगा, ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके. सांसद ने कहा कि आने वाले समय में खगड़िया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा. इस अवसर पर जमुई के सांसद अरुण भारती भी उपस्थित थे.
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.