विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

गोगरी. थाना क्षेत्र के मुश्किपुर गांव में 22 वर्षीय एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है. मृतक महिला की पहचान हसरतून खातून पति मुश्कीपुर निवासी मोहम्मद सिम्मी पिता मोहम्मद जब्बार मुशकिपुर निवासी के रूप में किया गया है. बता दें की की घटना के बाद महिला का मायका में सूचना दिया गया. जिसके बाद मायके मधेपुरा जिला के पुरैनी सपरदह गांव से परिजन आये और मामले की जांच के बाद गोगरी पुलिस को सूचना दी. घटना के बारे में बताया की मृतक महिला 27 अप्रैल को ही अपने मायके से ससुराल मुश्किपुर आई थी और 28 अप्रैल को घटना हुआ. घटना की सूचना के बाद मौके पर गोगरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पासवान पुलिस दल-बल के के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >