जदयू उम्मीदवार 17 को कराएंगे नामांकन, जेएनकेटी में होगा आर्शीवाद यात्रा

जदयू उम्मीदवार 17 को कराएंगे नामांकन, जेएनकेटी में होगा आर्शीवाद यात्रा

खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यू) कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने किया. संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की. बैठक में एनडीए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 149-खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सह जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का स्वागत किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 अक्तूबर को एनडीए प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल का नामांकन करेंगे. नामांकन दाखिल करने के उपरांत जेएनकेटी मैदान में किया जाएगा. आशीर्वाद सभा में बिहार सरकार और केंद्र सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, राजेंद्र पासवान, भाजपा नेता ईं. धर्मेंद्र यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रोफेसर अरविंद सिंह, भाजपा मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, नीलम वर्मा, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, उमेश सिंह पटेल, राजकुमार फोगला, प्रमोद कुमार सिंह, रामविलास महतो, संदीप केडिया, प्रभाकर चौधरी, मन्टून, ललित चौधरी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, रामप्रवेश यादव, नवीन पासवान, राजाराम सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र, सूर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पासवान, आलोक विद्यार्थी, राम सकल सिंह, वीणा पासवान, मुन्नी जायसवाल, पूनम जायसवाल, रुस्तम अली, शहाब उद्दीन, फिरदौस आलम, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा,अनुज कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, जयप्रकाश मौर्य, कमल किशोर पटेल, जयजयराम कुमार, नवनीत सिंह, रंजन कुमार, नरेश कुमार, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह मुखिया, मनोज कुमार सिंह मथुरापुर, राजेश सिंह, राजीव रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >