मानसी में जल्द बनेगा रेलवे ओवरब्रिज? सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रोज के जाम से लोगों को मिल सकती है राहत

Khagaria News: खगड़िया जिले के मानसी में रेलवे फाटक पर लगने वाले रोजाना के जाम से जल्द मुक्ति मिल सकती है। मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर एलसी-30 रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी (सड़क ऊपरीगामी पुल) बनाने की मांग की है।

Khagaria News: खगड़िया जिले के मानसी में रेलवे फाटक पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है. मानसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास स्थित एलसी-30 रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क ऊपरीगामी पुल (आरओबी) बनाने की मांग को लेकर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है. उन्होंने जनहित को देखते हुए इस परियोजना पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है.

यह रेलवे फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग-95 (मानसी-हरदी चौघारा मार्ग) पर स्थित है. इस मार्ग से हर दिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं. लेकिन फाटक बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है.

रेलवे फाटक बन रहा बड़ी परेशानी की वजह

सांसद ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि एलसी-30 रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है. मानसी और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन चलते हैं.

रेलवे ट्रैफिक बढ़ने के कारण फाटक दिन में कई बार लंबे समय तक बंद रहता है. जैसे ही फाटक बंद होता है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. कई बार जाम कई किलोमीटर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है.

मरीज, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस सबसे ज्यादा प्रभावित

लगातार लगने वाले जाम का सबसे अधिक असर मरीजों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों, व्यवसायियों और दैनिक यात्रियों पर पड़ता है. कई बार गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी हो जाती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है. ऐसे में आरओबी का निर्माण क्षेत्र के लिए स्थायी समाधान साबित हो सकता है.

मालगाड़ियों के कारण लंबे समय तक बंद रहता है फाटक

सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस रेलखंड से यात्री ट्रेनों के अलावा बड़ी संख्या में मालगाड़ियों का भी संचालन होता है. मालगाड़ियों के गुजरने के दौरान रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहता है.

यही वजह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है.

खगड़िया जिले के मानसी में रेलवे फाटक पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है. मानसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास स्थित एलसी-30 रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क ऊपरीगामी पुल (आरओबी) बनाने की मांग को लेकर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है. उन्होंने जनहित को देखते हुए इस परियोजना पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है.

यह रेलवे फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग-95 (मानसी-हरदी चौघारा मार्ग) पर स्थित है. इस मार्ग से हर दिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं. लेकिन फाटक बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है.

रेलवे फाटक बन रहा बड़ी परेशानी की वजह

सांसद ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि एलसी-30 रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है. मानसी और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन चलते हैं.

रेलवे ट्रैफिक बढ़ने के कारण फाटक दिन में कई बार लंबे समय तक बंद रहता है. जैसे ही फाटक बंद होता है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. कई बार जाम कई किलोमीटर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है.

मरीज, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस सबसे ज्यादा प्रभावित

लगातार लगने वाले जाम का सबसे अधिक असर मरीजों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों, व्यवसायियों और दैनिक यात्रियों पर पड़ता है. कई बार गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी हो जाती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है. ऐसे में आरओबी का निर्माण क्षेत्र के लिए स्थायी समाधान साबित हो सकता है.

मालगाड़ियों के कारण लंबे समय तक बंद रहता है फाटक

सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस रेलखंड से यात्री ट्रेनों के अलावा बड़ी संख्या में मालगाड़ियों का भी संचालन होता है. मालगाड़ियों के गुजरने के दौरान रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहता है.

यही वजह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है.

Khagaria News: भविष्य की जरूरत को देखते हुए उठी मांग

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा. ऐसे में अभी से आधारभूत ढांचे को मजबूत करना जरूरी है.

उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि मानसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के निकट एलसी-30 पर सड़क ऊपरीगामी पुल (आरओबी) निर्माण की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके.

फिलहाल रेलवे मंत्रालय की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है. हालांकि सांसद की पहल के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वर्षों पुरानी यह मांग जल्द पूरी हो सकती है.भविष्य की जरूरत को देखते हुए उठी मांग

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा. ऐसे में अभी से आधारभूत ढांचे को मजबूत करना जरूरी है.

उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि मानसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के निकट एलसी-30 पर सड़क ऊपरीगामी पुल (आरओबी) निर्माण की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके.

फिलहाल रेलवे मंत्रालय की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है. हालांकि सांसद की पहल के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वर्षों पुरानी यह मांग जल्द पूरी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >